बॉलीवुड के सितारे अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं यही बात है की सभी अपनी लाइफ स्टाइल को दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए कोई महंगी गाड़ी तो कोई महंगा घर खरीदता है |
डोनाल्ड ट्रम्प ने ली शपथ : भारत से कौन हुआ शामिल
आइये जानते हैं कौन कितने महंगे घर में रहता है –

सैफ अली खान (लगभग ₹800 करोड़)- हरियाणा के पटौदी में स्थित यह भव्य महल सैफ अली खान की पैतृक संपत्ति है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹800 करोड़ है।


शाहरुख़ खान ( लगभग 200 करोड़ )- मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का प्रसिद्ध बंगला 'मन्नत' लगभग ₹200 करोड़ मूल्य का है। 2001 में शाहरुख खान ने 'मन्नत' को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था।


अमिताभ बच्चन (लगभग 150 करोड़) - बॉलीवुड के बादशाह का घर अगर महंगे घरों में से एक है तो बॉलीवुड के शहंशाह भी कैसे पीछे रह सकते हैं| जुहू मुंबई में स्थित अमिताभ बच्चन जी का 'जलसा' बना हुआ है जिसकी कीमत लगभग 150 करोड़ रूपये बताई जाती है | इस बंगले को अभिताभ बच्चन को producer रमेश सिप्पी जी ने गिफ्ट किया था | बताते हैं की फिल्म सत्ते पे सत्ता अच्छी चल जाने पर रमेश सिप्पी जी ने ये बंगला फिल्म की फीस की एवज में गिफ्ट किया था|

शिल्पा शेट्टी (लगभग 120 करोड़) - शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का घर मुंबई में एक पॉश इलाके में है और इस घर में आर्ट कलेक्शन भी बेमिसाल है। इस घर का नाम 'किनारा' है और ये समुद्र के किनारे ही मौजूद है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे (लगभग 120 करोड़)-
- मुंबई के बांद्रा में स्थित इस समुद्र के सामने वाले चार-मंजिला अपार्टमेंट की कीमत लगभग ₹120 करोड़ है।
मुंबई में इस सी फेसिंग अपार्टमेंट की खूबसूरती अपने आप में बनती है|

ह्रितिक रोशन (लगभग 100 करोड़) -2020 में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने एक घर खरीदा था जो दो फ्लैट्स में फैला हुआ था। मुंबई में जूहू-वर्सोवा रोड पर स्थित एक बिल्डिंग मन्नत में ये दोनों फ्लैट्स मौजूद हैं। इस बिल्डिंग के दो फ्लोर में मौजूद फ्लैट्स अब ऋतिक के हो गए हैं। 2022 में ये डील फाइनल हुई है और इन दोनों फ्लैट्स में से एक पेंटहाउस है जो 38000 स्क्वेयर फिट की स्पेस वाला है।

अक्षय कुमार (लगभग 80 करोड़) -इन सब सेलिब्रिटी के बीच खिलाडी कुमार मतलब अक्षय कुमार कहाँ पीछे रहने वाले थे | अक्षय कुमार का जुहू, मुंबई में स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट लगभग ₹80 करोड़ का है।

अजय देवगन (लगभग 80 करोड़) -अजय देवगन का घर जुहू में स्थित है और इस घर का नाम है 'शक्ति'। अजय देवगन के बारे में तो आप जानते ही हैं और उनका घर उनकी पर्सनैलिटी को साफ दिखाता है। उनका घर हरियाली के बीच घिरा हुआ है और उनका घर मुंबई के कुछ सबसे महंगे घरों में से एक है।
[…] […]