DELHI(दिल्ली) CM : रेखा गुप्ता बनीं नयी CM

DELHI:- दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है  जिसके बाद दिल्ली बीजेपी में ख़ुशी की लहर आ गयी है 

किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पास कितना महंगा घर है

आखिर रेखा गुप्ता कौन हैं –

रेखा गुप्ता वर्तमान में शालीमार बाग़ सीट से विधायक बनीं हैं |उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 29995 वोट के बड़े अंतर  से हराया था |  रेखा गुप्ता बचपन से ही आरएसएस में सक्रिय रही हैं |

संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के जरिये छात्र राजनीती में प्रवेश किया और 1994-95 में दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गयीं |1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं फिर 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं

बीजेपी की किन पदों पर रहीं –

2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से निगम पार्षद के रूप में चुनाव जीता। वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता ने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री, दिल्ली प्रदेश भाजपा की महामंत्री, और भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हैं। 2025 में, उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा की सदस्यता प्राप्त की।

रेखा गुप्ता : व्यक्तिगत

अपने व्यक्तिगत जीवन में, रेखा गुप्ता की शादी मनीष गुप्ता से 28 जून 1998 को हुई। उनके दो बच्चे हैं: बेटा निकुंज गुप्ता और बेटी हर्षिता गुप्ता।

उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *