ROHIT SHARMA : कटक में मचाया तहलका

IND vs ENG Rohit Sharma: हिटमैन रोहित शर्मा ने कटक में बता दिया कि उन्हें ऐसे ही हिटमैन नहीं कहा जाता है | कटक में उन्होंने दो नए कीर्तिमानों को छुआ है |

ROHIT SHARMA

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पुराने रंग में लौट आए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ कटक में जारी दूसरे 
वनडे में उन्होंनेटीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई और छक्कों की बारिश कर 2 बड़े रिकॉर्ड बना दिए|
305 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की पहले 
ओवर से कुटाई शुरू की|
पारी में 21 रन बनाते ही रोहित वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल
चुके हैं,जबकि वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले
में वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर रहे क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है|

सानिया मिर्जा – कितनी संपत्ति की मालकिन हैं क्या आप जानते हैं

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (ROHIT SHARMA)

  • सचिन तेंदुलकर – 18,426 रन
  • विराट कोहली – 13,906 रन
  • सौरव गांगुली – 11,363 रन
  • रोहित शर्मा10,894 रन
  • राहुल द्रविड़ – 10,889 रन

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने कटक में सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि छक्कों के मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. रोहित अब वनडे क्रिकेट में 334 छक्के लगा चुके हैं, जबकि गेल के नाम 331 छक्के थे. रोहित शर्मा की नजरें अब शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने पर हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (ROHIT SHARMA)

  • शाहिद अफरीदी – 351 छक्के
  • रोहित शर्मा        – 334 छक्के
  • क्रिस गेल            – 331 छक्के
  • सनथ जयसूर्या     – 270 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी   -229 छक्के

आईपीएल में नेतृत्व और सफलता:

मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में, रोहित ने टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब दिलाए, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक बन गए हैं। उनके नेतृत्व में, मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो एक रिकॉर्ड है

सम्मान और पुरस्कार:

रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया गया, जो भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें 2019 में आईसीसी द्वारा वर्ष के एकदिवसीय क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया था।

परोपकार और सामाजिक योगदान:

क्रिकेट के मैदान के बाहर, रोहित पशु कल्याण के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वह WWF-इंडिया के राइनो एंबेसडर हैं और PETA के साथ मिलकर बेघर बिल्लियों और कुत्तों की मदद के लिए काम करते हैं।


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *