भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अपनी मेहनत, लगन की वजह से उन्होंने उन क्षेत्रों में सफलता हासिल की है जहाँ महिलाओं के लिए सफर आसान नहीं था और आगे आने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए उन्होंने एक नया रास्ता खोल दिया |
प्रारंभिक जीवन और करियर की शुरुआत
सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उनकी परवरिश हैदराबाद में हुई। बचपन से ही टेनिस के प्रति उनके लगाव ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
2003 में, सानिया ने अपने पेशेवर टेनिस करियर की शुरुआत की और कई उतार चढ़ाव के बाद जल्दी ही अपनी जगह बनाई
NEERAJ CHOPRA MARRIAGE : आखिर किसके साथ ?
मुख्य उपलब्धियाँ

सानिया मिर्ज़ा ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते हैं। उनके कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं-
- ऑस्ट्रेलियन ओपन (मिक्स्ड डबल्स)
- विंबलडन (मिक्स्ड डबल्स)
- यूएस ओपन (महिला डबल्स)
डबल्स की नंबर 1 खिलाड़ी:
सानिया ने महिला डबल्स में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की, जो भारतीय टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म भूषण: भारतीय सरकार ने उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा है। सानिया मिर्जा कितनी संपत्ति की मालकिन -
सानिया मिर्जा की कुल नेटवर्थ लगभग 216 करोड़ बताई जाती है | उनकी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा ब्रांड इंडोर्स्मेंट और विज्ञापन से आता हैं जो लगभग 25 करोड़ रूपये बताये जाते हैं अभी हाल में भी सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलिया ओपन में कमेंट्री कर रही हैं | इंटरनेशनल टेनिस कमेंटेटर को लगभग 15000 पाउंड दिए जाते हैं लेकिन सानिया मिर्जा को कितने पाउंड मिल रहे हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है |
सानिया मिर्ज़ा के पास हैदराबाद और दुबई में आलीशान घर भी हैं.
सानिया मिर्ज़ा के पास रेंज रोवर, पोर्श, जगुआर एक्सएफ़, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ जैसी कई गाड़ियां भी हैं.
सानिया की लव स्टोरी-

सानिया मिर्जा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। दोनों की मुलाकात 2004 में हुई थी। सानिया और शोएब की शादी 2010 में हुई, और इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे का साथ लंबे समय तक निभाया। लेकिन 14 साल बाद साल 2024 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक अलग हो गए।
हालाँकि सानिया और शोएब का बेटा भी है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है जो अभी तलाक के बाद सानिया मिर्जा के पास ही रहता है |
[…] […]