भारत – मेरा देश ( कितना जानते हैं आप )

भारत - मेरा देश ( कितना जानते हैं आप )

भारत देश ने अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है , भारत के नागरिक होने के नाते क्या आप जानते हैं भारत की शक्तियों के बारे में ???… अगर नहीं तो पढ़िए ये लेख जो बताता है  कि अपने  भारत देश को महान ऐसे ही नहीं कहा जाता …. आइये  जानते हैं अपने महान भारत देश के बारे में-

INDIA

 

 

. भारत की सैन्य ताकत, आर्थिक क्षमता, और भविष्य के संसाधनों में इसकी मज़बूती है. भारत की सैन्य ताकत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत दुनिया के ताकतवर देशों में से एक है
विज्ञापन-

 भारत की सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है-

INDIAN FLAG SOURCE-PIXABAY

भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। सबसे शक्तिशाली सेना के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2025’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है।

रैंकिंग के क्रम में अमेरिका पहले स्थान पर ,रूस दूसरे , चीन तीसरे  तथा भारत चौथे स्थान पर है और पाकिस्तान 12 वे स्थान पर है |
भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं भारत में 14.44 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं, जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं। भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है।
रक्षा निर्यात: 2014 में 600 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

भारत का विश्व में स्थान –

वैश्विक जीडीपी रैंकिंग: 2014 में 10वें स्थान से बढ़कर 2024 में 5वें स्थान पर पहुंची। अनुमान है कि आने वाले तीन से चार वर्षों में भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
विदेशी मुद्रा भंडार: 2024 में पहली बार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार किया, जिससे भारत चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद चौथे स्थान पर आ गया।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स: 2015 में 81वीं रैंक से सुधार कर 2024 में 39वीं रैंक पर पहुंचा।
वैश्विक नवाचार सूचकांक 2024: भारत ने 133 अर्थव्यवस्थाओं में 39वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के 40वें स्थान से एक स्थान का सुधार है। यह प्रगति देश के मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, ज्ञान संपदा, और सार्वजनिक व निजी अनुसंधान संगठनों के योगदान को दर्शाती है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट: IMF के अनुसार, भारत 2025 में जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (GDP) $4.34 ट्रिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है
विश्व प्रतिभा रैंकिंग - 2024 में भारत 58वें स्थान पर है

ऊर्जा संक्रमण सूचकांक -2024 में भारत 63वें स्थान पर है. 

भारत भौगोलिक रूप से विश्व का सातवां  सबसे बड़ा देश है

भारत का दूध उत्पादन में पहला स्थान है |

भारत दाल एवं जूट के उत्पादन में पहले स्थान पर है

भारत का आलू उत्पादन में दूसरा स्थान है , पहले स्थान पर चीन है

भारत की सांस्कृतिक धरोहर –

भारत का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है, जिसमें मोहनजोदड़ो और हड़प्पा जैसी प्राचीन सभ्यताएँ शामिल हैं।
मौर्य, गुप्त, मुगल, और मराठा जैसे महान साम्राज्यों ने यहाँ शासन किया।
ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, अजंता और एलोरा की गुफाएँ जैसी विश्व धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक समृद्धि का प्रमाण है

अंत में –

हालांकि, भारत को गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, और पर्यावरणीय समस्याओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, सरकार और नागरिक समाज मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। युवाओं की बढ़ती भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के साथ, भारत एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है।

अंत में, भारत की विविधता में एकता, सहिष्णुता, और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर इसे विश्व में अद्वितीय बनाती है। यह देश न केवल अपनी प्राचीन परंपराओं पर गर्व करता है, बल्कि आधुनिकता को भी खुले दिल से अपनाता है। यही विशेषताएँ इसे वास्तव में महान बनाती हैं।

 

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *